लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार पारस अमरोही के निधन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में श्री महाना ने कहा कि श्री पारस अमरोही जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के सशक्त स्तंभ थे। उन्होंने अमर उजाला, हिंदुस्तान, स्वतंत्र भारत, नवभारत टाइम्स, असली भारत और बिजनौर टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में सेवाएं दीं और पत्रकारिता को एक मिशन की तरह जिया।
उन्होंने कहा कि पारस जी का व्यवहार अत्यंत विनम्र, भाषा पर पकड़ मजबूत और सामाजिक विषयों को लेकर दृष्टिकोण स्पष्ट था। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
NAGARIK SATTA