Breaking News

IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के नए पुलिस महानिदेशक

लखनऊ। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार आज सेवानिवृत्त हो गए। राजीव कृष्ण ने डीजीपी का चार्ज सम्हाल लिया है।

राजीव कृष्ण डीजी विजिलेंस और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। राजीव कृष्ण को उनके अनुभव, वरिष्ठता के आधार पर उन्हें डीजीपी बनाया गया है। 

श्री कृष्ण को दो बार राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, तथा सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। 

आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र श्री कृष्ण देश के सबसे युवा आईपीएस अधिकारियों में शामिल रहे हैं और उन्होंने अपने शानदार करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे सीमा सुरक्षा बल (BSF) में IG ऑपरेशन्स रहे, जहाँ उन्होंने भारत-पाक सीमा की बाड़बंदी में अहम भूमिका निभाई जो राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

अपनी ईमानदारी, नवाचार और प्रेरणादायी नेतृत्व क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले राजीव कृष्ण कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनता का विश्वास कायम रखने के अपने संकल्प के साथ इस नई जिम्मेदारी में योगदान देंगे।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *