Breaking News

सत्यम मिश्रा के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया विधानसभा का घेराव

लखनऊ,16 जून। बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा के सत्यम मिश्रा हत्याकांड में पुलिस का उदासीन रवैया और दोषियों के गिरफ्तारी न होने के प्रकरण में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने विधानसभा का घेराव किया। सत्यम मिश्रा को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी के हक के लिए अपनी आवाज बुलंद करने वाली आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रांत के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह की अगवाई में जीपीओ हजरतगंज से विधानसभा भवन मार्ग तक प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव किया।

बताते चले कि बाराबंकी विधानसभा दरियाबाद के सत्यम मिश्रा जो बीजेपी का मंडल मंत्री था और बीजेपी का सदस्य कार्यकर्ता था, उसकी हत्या करके उसको फांसी पर लटका दिया गया था। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ की पुलिस, न्याय की गुहार लगाते पीड़ित परिवार की एफआईआर भी नहीं लिख रही थी। ऐसे में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने लाश के साथ धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा एफआईआर लिखी गई थी।

इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 36 घंटे में दोषियों की गिरफ्तारी होगी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। तो वंचित और शोषितों के लिए खड़ी होने वाली आम आदमी पार्टी ने दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को 3 दिन का समय दिया। 3 दिन से लगभग 8 दिन बीत गए प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की। ऐसे में सत्यम मिश्रा को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी ने सड़क पर संघर्ष करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह की अगवाई में विधानसभा का घेराव किया।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *