Breaking News

डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता के लिए प्रेरणा: नीरज शाही

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर विकास खंड देवरिया के सभागार में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज शाही ने जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

अपने संबोधन में श्री शाही ने कहा कि “एक संविधान, एक निशान और एक प्रधान” के संकल्प को लेकर डॉ. मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन भारत के उत्थान और एकता के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था। वे एक प्रख्यात शिक्षाविद, चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे।

डॉ. मुखर्जी ने भारत को एक राष्ट्र के रूप में एकजुट करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इसी उद्देश्य से वे कश्मीर गए, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई।

श्री शाही ने कहा कि भारतीय जनसंघ आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी में परिवर्तित हुआ और आज यह पार्टी पूरे देश में व्यापक रूप से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन, विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को विकासखंड देवरिया सदर प्रमुख पवन कुमार गुप्त पिंटू जायसवाल, नव नियुक्त गोरखपुर मंडल के विश्व हिंदू महासंघ प्रभारी बृजेश तिवारी, सभासद सुभाष तिवारी, अनिल मिश्रा, शिवाकांत छोटे मिश्रा, राजन यादव, राजन सोनकर, राधेश्याम शुक्ल सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया l

अध्यक्षता देवरिया देहात मंडल अध्यक्ष अरविंद चौहान व संचालन अरुण मिश्रा ने किया।

संगोष्ठी में गंगा शरण पांडे, गुड्डू पहलवान, राजेश मिश्रा, अभय कुशवाहा, अमरजीत गिरी, संजय चौहान, नवीन यादव, अजय राव, संजय तिवारी, रजनीश तिवारी, कमलेश तिवारी, सुशील यादव, प्रियांशु मिश्रा, चंदन मिश्रा, वशिष्ठ कुमार तिवारी, आनंद सिंह, सनी विश्वकर्मा, परशुराम यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, अमित पांडे, रामजतन चौहान, विनय कुमार तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, रजत रावत, दिवाकर तिवारी, दीनानाथ, ब्रह्मदेव मिश्रा, योगेश्वर उपाध्याय, जय सिंह, उज्जवल उपाध्याय, सत्येंद्र यादव, संजीत शर्मा, हरिश्चंद्र, रवि यादव ,दशरथ, विपिन मिश्रा, बृजेश तिवारी सहित छेत्र की जनता उपस्थित रहीं।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *