Breaking News

भतीजी को बचाते हुए गंगा में डूबी बुआ

उन्नाव। जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गंगा में नहाने गई धन्नापुरवा निवासी अशोक की सात वर्षीय बेटी सिमरन अचानक गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए उसकी 17 वर्षीय बुआ सबनम पुत्री रामपाल ने जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और किसी तरह सिमरन को किनारे ले आई। लेकिन इसी दौरान सबनम का अचानक पैर फिसल गया और वह खुद गहरे पानी की तेज धारा में बह गई। देखते ही देखते वह लापता हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई, लेकिन सबनम का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खोजबीन तेज करने की मांग की है।

About Nagarik Satta

Check Also

रावण ही क्यों, अधर्म के हर प्रतीक का दहन क्यों नहीं?

विजयादशमी का संदेश केवल रावण-वध तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में मौजूद हर बुराई, अन्याय, …

माफिया की जमीन पर गरीबों के लिए बनेंगे बहुमंजिला आवास: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा स्वच्छता कर्मियों का मानदेय काटने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, 16 हजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *