Breaking News

पौधरोपण प्रत्येक नागरिक का दीर्घकालिक संकल्प होना चाहिए : सतीश महाना

  • जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आज ‘पौधरोपण महाअभियान’ के अंतर्गत विधानसभा परिसर में चंपा के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर श्री महाना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक कदम है। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता के लिए व्यापक जनसहयोग और सामाजिक जागरूकता अनिवार्य होती है। यदि हम सभी सामूहिक रूप से इस महाअभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तो इसके सकारात्मक परिणाम अवश्य दिखाई देंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पौधरोपण प्रत्येक नागरिक का दीर्घकालिक संकल्प बनना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, हरियाली और सुरक्षित पर्यावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि विधानसभा परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं, जिनके संरक्षण और नियमित देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा कि पौधों का महत्व केवल पर्यावरणीय दृष्टि से ही नहीं, बल्कि मानवीय स्वास्थ्य एवं समाज के समग्र विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पौधरोपण महाअभियान के माध्यम से विधानसभा परिसर को हराभरा बनाने और जैव विविधता को समृद्ध करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्री महाना ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, जिससे प्रदेश में हरित आवरण का विस्तार हो सके।

इस अवसर पर विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण में भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

 

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *