Breaking News

वृक्षारोपण महां अभियान में शामिल हुआ एकेटीयूः किया गया पौधरोपण

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो जेपी पांडेय ने सिंदूर का पौधा लगाया। इसके अलावा आंवला, पारिजात, आम, रूद्राक्ष नीम, अमरूद, बेल, जामुन सहित अन्य फलदार और छायादार पौधे लगाये गये। इस मौके पर कुलपति प्रो पांडेय ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें पर्यावरण बचाने और बनाने का संकल्प लेना होगा। हमारे आस पास जो पेड़ हैं उनकी देखभाल के साथ ही खाली जगहों पर पौधे लगाने होंगे। जिससे कि आने वाले समय में वृहद रूप में हरियाली आ सके। क्योंकि जिस तरह से तापमान लगातार बढ़ रहा है ऐसे में एक नागरिक को पर्यावरण के प्रति सचेत रहना होगा। अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। वित्त अधिकारी केशव सिंह ने भी पौधे लगाते हुए पर्यावरण का संदेश दिया। परीक्षा नियंत्रक प्रो दीपक ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान अन्य अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *