Breaking News

एकेटीयू को नैक ग्रेड ए मिलने पर राज्यपाल ने दी बधाई

लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय को हाल ही में नैक की ओर से ए ग्रेड मिला है। विश्वविद्यालय ने पहली बार नैक के लिए आवेदन किया था। ऐसे में यह बड़ी उपलब्धि मिली है। इस सफलता के लिए राजभवन में राज्यपाल सहकुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय एवं विश्वविद्यालय के नैक की पूरी टीम को बधाई दी। इस क्रम में बुधवार को विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने नैक टीम के साथ ही सभी शिक्षकों, अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के प्रयासों का परिणाम है। हमें इसे और आगे ले जाना है। इस दौरान वित्त अधिकारी केशव सिंह, आईईटी के निदेशक प्रो विनीत कंसल, आईक्यूएसी की निदेशक प्रो वंदना सहगल, कैस के निदेशक प्रो वीरेंद्र पाठक, परीक्षा नियंत्रक प्रो दीपक नगरिया ने भी विचार व्यक्त किया और एक दूसरे को बधाई दी।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *