Breaking News

संजय तिवारी बने विश्व हिंदू महासंघ के नए जिला अध्यक्ष

  • विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में की गई घोषणा

देवरिया। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में जनपद देवरिया के नए जिला अध्यक्ष की घोषणा विश्व हिन्दू महासंघ के मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी ने की।

बैठक में जिले भर से उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही ने कहा कि आज का अवसर श्रावण माह के बाबा सोमनाथ देवरिया के हनुमान जी के मंदिर में यह बैठक निश्चित तौर पर हम सभी को एक नई ऊर्जा प्रदान करता है, विश्व हिंदू महासंघ को योगी आदित्यनाथ महाराज के हिंदुत्व व विकास के सपनों को साकार करने के साथी ही ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ महाराज के सपनों को भी संकल्पित करने का कार्य करेगा, हिंदू समाज की एकजुटता, छुआछूत की भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही समाज के अंतिम पड़ाव पर खड़ा व्यक्ति को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को उनके दहलीज तक पहुंचाना भी विश्व हिंदू महासंघ का एक महत्वपूर्ण कड़ी के तहत कार्य करना होगा।

उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी को बधाई देते हुए माला पहना कर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।

मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहा कि नये जिला अध्यक्ष एक हफ्ते के अंदर अपनी सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही विश्व हिंदू महासंघ के जनपद इकाई का भी गठन करने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी सुभाष तिवारी व संचालन गुड्डू पहलवान की। बैठक को नीरज शाही, बृजेश तिवारी, संजय तिवारी, ब्लॉक प्रमुख सदर पिंटू जायसवाल, सुभाष तिवारी, राजेश मिश्रा, अशोक यादव, वलवंत सिंह आदि ने संबोधित किया।

बैठक में संदीप विश्वकर्मा, राजेश कुमार मद्धेशिया, धनंजय चौहान, रामकृपाल प्रजापति, सतीश चंद्र गुप्ता, सत्येंद्र कुमार पांडेय, विवेक पांडेय, शिवकुमार, मनोज मिश्रा, संजय चौरसिया, सत्य प्रकाश राव, उमेश चंद पांडे, विशाल कुमार पांडे, गिरीश धर द्विवेदी, मालती देवी, आदित्य तिवारी, वासुदेव, अच्छेलाल गुप्ता आदित्य मिश्रा, विनय कुमार तिवारी, अमित कुमार सिंह, बृजेश तिवारी, अभिषेक विश्वकर्मा, विकास गोड, सत्यम पांडे, बीरबल चौहान, संजय कुमार शर्मा, हरिश्चंद्र,उपेंद्र, अखिलेश मिश्रा, अवधेश गुप्ता, वेद प्रकाश तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, रत्नेश तिवारी, लाल बाबा, शुभम मिश्रा, अंकित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

विष को भी अमृत बनाती है मीरा की आस्था : डॉ. विद्याविन्दु सिंह

सात विभूतियों को मीराबाई लोक संगीत सम्मान लखनऊ। मीराबाई की आस्था विष को भी अमृत …

महर्षि वाल्मीकि ने समाज को श्रीराम के आदर्श, संस्कार और मर्यादा का मार्ग दिखाया: एके शर्मा

एके शर्मा ने कहा सफाई मित्र स्वच्छता अभियान के सारथी, इनके परिश्रम से स्वच्छ और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *