Breaking News

संयुक्त प्रवेश परीक्षा की द्वितीय काउंसलिंग में 50614 अभ्यर्थियों को आवंटित हुई सीटें

लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सचिव ने बताया कि वर्ष-2025 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित समस्त अर्ह अभ्यर्थियों की 27 जून 2025 से चल रही काउन्सिलिंग प्रक्रिया के द्वितीय चरण का परिणाम 12 जुलाई को घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस चरण में कुल 1,13,951 अभ्यर्थियों द्वारा संस्था व पाठ्यक्रम का विकल्प चयन किया गया था जिनमें से 50,614 अभ्यर्थियों को कालेज व पाठ्यक्रम का आवंटन किया गया है।

सचिव ने बताया कि आवंटित अभ्यर्थियों को सीट एक्सेप्टेंस शुल्क जमा करते हुए अभिलेखों सत्यापन 16 जुलाई 2025 तक अनिवार्य रूप से करा लें। यह कार्यवाही प्रदेश के सभी जनपदों में सहायता केन्द्र के रूप में स्थापित 151 राजकीय एवं अनुदानित पॉलिटेक्निक संस्थाओं में से किसी एक पर उपस्थित होकर की जा सकती है।

सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे काउन्सिलिंग से संबंधित जानकारी और दिशा-निर्देश परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर देखकर अपने प्रवेश की प्रक्रिया को पुर्ण करें।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *