Breaking News

परिवहन मंत्री ने किया दुर्घटना में मृत वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा को मुआवजे का एलान

  • उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा स्व दिलीप सिन्हा के परिवार की यथासंभव सहायता करेगी सरकार

लखनऊ। बीते सप्ताह मार्ग दुर्घटना में मृत वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा के परिवार की प्रदेश सरकार यथासंभव मदद करेगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एनेक्सी मीडिया सेंटर में दिलीप सिन्हा के निधन पर हुई शोक सभा में यह बात कही। शोक सभा में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दुर्घटना में मृत वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा को मुआवजे का एलान किया।

स्वर्गीय दिलीप सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में पत्रकारों के जन सैलाब ने साबित कर दिया कि जीवन से मृत्यु के सफर तक लोकप्रियता का असर साफ दिखाई देता है।

वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य स्वर्गीय दिलीप कुमार सिन्हा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए एनेक्सी मीडिया सेंटर में सैकड़ों पत्रकारों ने अपने साथी दिलीप भाई की बातों की यादें साझा करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और परिवहन मंत्री दयाशंकर भी उपस्थित हुए। परिवहन मंत्री ने दिलीप जी के परिजनों को विभाग की तरफ से आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि दिलीप जी पत्रकारिता का विश्वविद्यालय थे, अपने पेशे में सेवाभाव के साथ नई पीढ़ी को पत्रकारिता के सुसंस्कारों से अवगत कराते थे। पारंपरिक पत्रकारिता में पारंगत होने के साथ उनमें आधुनिक डीजिटल पत्रकारिता में दक्ष होने की ललक थी। दिवंगत दिलीप सिन्हा की खूबियां बयां करने के साथ उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वो मुख्यमंत्री जी से मिलकर प्रयास करेंगे कि मुख्यमंत्री कोश से उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग मिल सके। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्व दिलीप सिन्हा के साथ अपने दशकों पुराने संबंधों को याद किया।

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने दिलीप सिन्हा को संबंधों का निर्वहन करने वाले और वरिष्ठ के सुख दुख में खड़ा होने वाला पत्रकार बताया। वरिष्ठ पत्रकार अफ़ज़ल अंसारी व

सुरेश बहादुर सिंह ने युवा पत्रकारों को स्व दिलीप सिन्हा की तरह अपने वरिष्ठों का सम्मान करने व उनका ख्याल रखने की सलाह दी। पूर्व सूचना आयुक्त व वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सक्सेना, प्रदीप कपूर, श्याम कुमार, शिवराम पांडे, सुल्तान शाकिर हाशमी, प्रद्युम्न तिवारी, राजीव बाजपेई, विजय शंकर पंकज, पीके तिवारी, विश्वजीत बनर्जी ने स्व दिलीप सिन्हा की  सदाशयता और हमेशा दूसरों की मदद करने के जज्बे को याद किया। समिति उपाध्यक्ष अविनाश मिश्र, राघवेन्द्र त्रिपाठी, संयुक्त सचिव विजय त्रिपाठी व अनिल सैनी ने दिलीप सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मान्यता समिति के पूर्व सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने दिलीप सिन्हा की सामाजिक पूंजी को अमूल्य बताया। वरिष्ठ पत्रकार, सुरेन्द्र दुबे, प्रमोद गोस्वामी, अंबरीष कुमार, भास्कर दुबे, देवकीनंदन मिश्रा, शिवशरण सिंह, शाश्वत तिवारी, अनिल त्रिपाठी, नवेद शिकोह, सुमन गुप्ता, श्रीधर अग्निहोत्री, शशिनाथ दुबे, आसिफ रजा जाफरी, नीरज श्रीवास्तव, राजीव तिवारी बाबा, मनमोहन, अशोक सिंह राजपूत, अजय त्रिवेदी, अभिषेक रंजन ने स्व दिलीप सिन्हा को याद करते हुए उन्हें ऊर्जा से भरपूर पत्रकार बताया।

शोक सभा में पत्रकार मोहम्मद नासिर, अविनाश शुक्ल, नीरज मेहरे, योगेश श्रीवास्तव, राम सिंह तोमर, अखिलेश पाण्डेय, राजेश मिश्रा, काशी यादव, त्रिनाथ शर्मा, सुल्तान शहरयार खान, विनीत मौर्य, नायला किदवई ,कार्यकारिणी सदस्य रेनू निगम सहित सैंकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्व दिलीप सिन्हा के परिवार से उनकी पत्नी व दोनों बेटियां उपस्थित रहीं।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *