Breaking News

एकेटीयू के 23 छात्रों को Campus Placement के जरिए मिली नौकरी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय अपने छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय के निर्देशन में छात्रों को स्किल बनाने के साथ ही नई तकनीकी का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ताकि छात्र उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक तैयार हो सकें। इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। विश्वविद्यालय के छात्र न केवल रोजगार पा रहे हैं बल्कि नवाचार और उद्यमिता की ओर भी बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में 23 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट फ्यूचर गुरूकुल्स में कोडिंग और कम्प्यूटर ट्रेनर के लिए हुआ है।

चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से सालाना 3 लाख 60 हजार रूपये का पैकेज मिलेगा। बीटेक छात्रों के लिए आयोजित हुए इस कैंपस प्लेसमेंट में कंपनी विभिन्न स्तरों पर परखा। चयनित छात्रों को कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने बधाई दी।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *