Breaking News

चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण कार्य के आरोपों पर कल आजाद अधिकार सेना का विरोध प्रदर्शन

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी चुनाव आयोग पर लगातार पक्षपातपूर्ण कार्य करने के आरोपों के विरोध में कल 18 जुलाई शुक्रवार को विभिन्न जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा अन्य निर्वाचन आयुक्त को प्रत्यावेदन देगी।

उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग का गठन बहुत उम्मीद के साथ पूरी तरह निष्पक्षतापूर्ण चुनाव कार्य कराए जाने के लिए किया गया था। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त टीएन शेषन ने अपने कामों से चुनाव आयोग को एक नई ऊंचाइयां और सम्मान दिलवाया था।

इसके विपरीत पिछले लगभग 11 वर्षों से चुनाव आयोग पर लगातार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी संगठन के रूप में काम करने के आरोप लग रहे हैं। इसमें भाजपा के कथित वोटरों के नाम को बढ़ाने और विपक्षी दलों के उपस्थित वोटरों के नाम को काटने के आरोप शामिल हैं। इसके अलावा सत्ता और विपक्ष के नेताओं के प्रति समान शिकायतों के मामलों में अलग अलग ढंग से कार्रवाई करने के उदाहरण भी सामने आ रहे हैं.

चुनाव कार्य से जुड़े तमाम अफसरों के खिलाफ सत्ता पक्ष के दबाव में गलत काम करने के आरोप सामने आने के बाद भी चुनाव आयोग इनका कोई संज्ञान नहीं ले रहा है, उल्टे इस संबंध में आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट और पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज कर दिया जा रहा है, जैसा पिछले दिनों बिहार में अजीत अंजुम के मामले में दिखा।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव आयोग से सूत्रों के माध्यम से खबर देने की प्रथा पर रोक लगाते हुए सीधे आधिकारिक रूप से समाचार देने की मांग भी करेगी।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *