Breaking News

पूर्व सैनिकों ने किया विधानसभा का भ्रमण

  • विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। भूतपूर्व सैनिक जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार मुलाकात कर उनके नेतृत्व और विधानमंडल की कार्यप्रणाली की सराहना की।

भ्रमण के दौरान पूर्व सैनिकों ने विधानसभा परिसर, केंद्रीय कक्ष और सदन का अवलोकन किया तथा संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विधानसभा भवन की वास्तुकला, कार्य संचालन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके त्याग और समर्पण से राष्ट्र गौरवान्वित होता है। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर को अत्यंत प्रेरणादायक और स्मरणीय बताया तथा समिति की ओर से अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *