लखनऊ। लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कथा वाचन प्रतियोगिता में पूर्व आईएएस अधिकारी व बाल साहित्यकार डॉ अनिता भटनागर जैन एवं प्रधानाचार्या सिस्टर अनीमा के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कक्षा 5 से 8 तक हिंदी और अंग्रेजी के 18 कथा वाचन विजेताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
कहानी लेखन प्रतियोगिता में पर्यावरण से संबंधित विषय ‘वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र, वायु प्रदूषण, एक ही पृथ्वी है, बीमार नदियां बिन पानी जीवन, हमारी पृथ्वी 2050 में। इस प्रतियोगिता में 58 कहानियां लिखी गई थीं। जिसमें 29 अंग्रेज़ी में व 29 हिंदी में और प्रत्येक कहानी के साथ बच्चों ने चित्र भी बनाए। सिस्टर अनिमा ने इस सृजनात्मक आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और बहुत बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए उनकी प्रशंसा की।
इस अवसर पर सिस्टर आमिया,सिस्टर सुनीला, सिस्टर कविता,समन्वयक नमिता त्रिपाठी अन्य शिक्षिकाएं और जूनियर व सीनियर स्कूल के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।
NAGARIK SATTA
