Breaking News

एकेटीयू के स्थापना दिवस का आज होगा आयोजन

लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस आज 26 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय परिसर में पौधरोपण करेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय की प्रगति पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा गोद लिये गये 5 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्री को प्रशस्ति पत्र, गोद लिये गये गांव के एक स्कूल एवं घटक संस्थान में संचालित परमार्थ के 25 बच्चों को स्कूल किट दिया जाएगा। जुबली लोगो कॉम्प्टीशन के विजेताओं को पुरस्कार धनराशि एवं इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर शाम को सांस्कृतिक संध्या के तहत कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है। जिसमें प्रख्यात कवि सुरेंद्र शर्मा, कविता वितारी, प्रियांशु गजेंद्र, शंभू शिखर सहित अन्य कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *