लखनऊ। प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा ने पुलिस कर्मियों के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत चेक प्रदान किया। डीजीपी ने 31 जून 2025 को मृत उनि चमन सिंह, मुख्य आरक्षी राजकुमार, आरक्षी कन्हैया लाल सोनकर एवं आरक्षी शिवा शुक्ला के शोक संतप्त आश्रित परिजनों को बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत धनराशि के रूप में चेक प्रदान किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा मृत उनि चमन सिंह, मुख्य आरक्षी राजकुमार, आरक्षी कन्हैया लाल सोनकर एवं आरक्षी शिवा शुक्ला के परिजनों को पुलिस सेलरी पैकेज के अंतर्गत 1 करोड़ 70 लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये। इस अवसर पर आनन्द स्वरूप पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, एन रविन्दर अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, आरके भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक पुलिस भवन कल्याण, शैलेन्द्र कुमार सिंह, महाप्रबन्धक एवं कमलेश राठौर, उप महाप्रबन्धक बैक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
NAGARIK SATTA