लखनऊ। प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा द्वारा पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी बिजय कुमार मौर्या पुलिस महानिदेशक, होमगार्डं, उप्र लखनऊ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पियूष आनन्द पुलिस महानिदेशक एनडीआरएफ, तिलोत्तमा वर्मा पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, आलोक शर्मा पुलिस महानिदेशक एनएसजी, बिनोद कुमार सिंह अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम एवं प्रशान्त कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ने अपने संबोधन में विजय कुमार मौर्या के सेवाकाल से सम्बन्धित संस्मरणो को साझा किया गया तथा उनके व्यक्तित्व की बड़ाई करते हुये सेवाकाल के दौरान किये गये सराहनीय कार्यों का उल्लेख किया गया। साथ ही उनके साथ बिताये हुये पलों का उल्लेख करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। धर्मवीर, पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड द्वारा कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में बिजय कुमार मोर्या के द्वारा होमगार्ड विभाग में तैनाती के दौरान किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुये कहा कि तैनाती के दौरान होमगार्ड विभाग में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। उनके द्वारा सम्पूर्ण होमगार्ड विभाग को पूर्णतः डिजिटलीकरण कराया गया। होमगार्डों की डियूटी, उपस्थिति, वेतन एवं व्यक्तिगत विवरण से लेकर प्रत्येक अभिलेख को आनलाइन कराने से समस्त कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पादित हो रहे हैं।
बिजय कुमार मौर्या ने कहा कि पुलिस विभाग ज्वाइन करना उनके लिये बहुत सौभाग्य की बात थी। उन्होने अपने पुलिस विभाग के सम्पूर्ण कार्यकाल को बहुत अच्छा बताया तथा कहा कि वह अपने कार्यकाल से पूर्णतः संतुष्ट हैं। राजीव कृष्णा ने बिजय कुमार मौर्या के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों की सराहना करते हुये उनके सरल व्यक्तित्व की प्रशंसा की गयी। बिजय कुमार द्वारा होमगार्ड विभाग को आज जिस मुकाम पर पहुॅचा दिया है वह उनके सकारात्मक एवं बेहतर सोच के बगैर सम्भव नहीं हो सकता था। अंत में पुलिस महानिदेशक द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उम्मीद की गयी कि उनके अनुभवों का लाभ पुलिस परिवार को सदैव मिलता रहेगा।
NAGARIK SATTA