Breaking News

कजरी लोक गायन भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत: अतुल द्विवेदी 

  • दस दिवसीय कजरी लोक गायन, नृत्य कार्यशाला का भव्य समापन समारोह

मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार तथा स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के भाषा विभाग, कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय कजरी लोक गायन एवं नृत्य कार्यशाला का समापन समारोह अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

सत्यजीत रे सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। स्वागत भाषण कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो सुधीर त्यागी ने दिया, जिसमें उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों और उसकी सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला। कलाकारों ने कजरी प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज ने अपने विशिष्ट संबोधन में कार्यशाला की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा लोक कलाओं के संरक्षण और प्रसार के महत्व को रेखांकित किया।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक अतुल द्विवेदी रहे। उन्होंने कजरी लोक गायन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसकी सांस्कृतिक विरासत और भारतीय परंपरा में इसके गहरे निहितार्थों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

श्री द्विवेदी ने कजरी को जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति बताते हुए इसके संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कजरी लोक गायन भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत है। लोक संगीत मन से आता है, इसे बाहरी उपकरण की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कार्यशाला के सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह में कार्यशाला के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया, जिनकी मेहनत और लगन को सभी ने सराहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं भाषा विभाग की अध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा, प्रो. पिंटू मिश्रा, प्रो. रविंद्र जैन, प्रो. भावना ग्रोवर, प्रो. मोनिका मेहरोत्रा, प्रो. राजेश्वर पाल, डॉ. यशपाल शर्मा, डॉ. राफत खानम, डॉ स्वाति शर्मा, डॉ. निशि राघव, डॉ  प्रीति शर्मा, सानिया, अभिजीत, अंकित एवं सभी संकाय व विभाग के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *