Breaking News

लोक निर्माण विभाग के चार जिलों में प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं के लिए पीसीयू मानक के शिथिलीकरण का प्रस्ताव अनुमोदित

लखनऊ। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में उच्च विशिष्टियों, पीसीयू शिथिलीकरण आदि हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की आयोजित बैठक में गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, बहराइच व चन्दौली में प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं के लिए पैसेंजर कार प्रति यूनिट (पीसीयू) मानक के शिथिलीकरण का प्रस्ताव अनुमोदन प्रदान किया। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये, जिससे कि इन क्षेत्रों में यातायात को और सुगम बनाया जा सके और लोगों को समय से इसका लाभ मिले।

प्रस्ताव के मुताबिक जनपद गौतमबु़द्धनगर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत 6550.80 लाख रुपये लागत से फरीदाबाद ग्रेटर नोएडा वाया जसाना-मंझावली-अटटा गुजरान एकीकृत परिपथ (4 लेन) तथा जनपद उन्नाव में 200.37 लाख रुपये की लागत से विकास खण्ड पुरवा कार्यालय को जोड़ने हेतु 0.690 किमी लम्बाई के दो लेन मार्ग का नवनिर्माण किया जायेगा। इसी प्रकार जनपद बहराइच में 139.79 लाख रुपये की लागत से विकास खण्ड कार्यालय तेजवापुर को दो लेन मार्ग से जोड़ने हेतु 0.400 किमी लम्बाई के बेइनापुर से तेजवापुर मार्ग तथा जनपद चन्दौली में 216.38 लाख रुपये की लागत से 0.700 किमी लम्बाई के सैयदराजा जमनिया मार्ग से बरहनी ब्लाक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जायेगा।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *