Breaking News

रक्षाबंधन पर महिलाओं को एक सहयात्री के साथ तीन दिन मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा,

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन तक बसों में एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। यह सेवा 8 अगस्त सुबह 6 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

योगी सरकार के कार्यकाल में यह परंपरा बन चुकी है कि हर वर्ष रक्षाबंधन पर महिलाओं को राखी बांधने के लिए फ्री बस यात्रा का तोहफा दिया जाता है। इस बार भी यह सुविधा राज्य की सभी महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में मिलेगी।

परिवहन निगम के कर्मचारी नेता रूपेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में निगम ने तैयारी शुरू कर दी है, ताकि महिलाओं को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा, “सीएम योगी की सरकार हर साल रक्षाबंधन पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का लाभ देती है, जिससे लाखों बहनों को अपने भाइयों से मिलने का अवसर सहज रूप से प्राप्त होता है।” इस बार सहयात्री को भी महिलाएं अपने साथ नि: शुल्क ले जा सकती हैं।

इस योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और भारतीय पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना है, जिससे रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व को सभी महिलाएं बिना किसी आर्थिक चिंता के हर्षोल्लास से मना सकें।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *