Breaking News

जनभागीदारी से सफल होगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान : एसपी गोयल 

प्रत्येक जनपद से 6 प्रतिभाओं के नाम पद्म पुरस्कार हेतु भेजने के मुख्य सचिव ने दिया निर्देश

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा, जब इसमें जनभागीदारी को अधिकतम स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेश में 4.60 करोड़ तिरंगे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संगठनों, ग्राम पंचायतों, युवा क्लबों, स्वयं सहायता समूहों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए तिरंगा महोत्सव, रैली, म्यूजिकल कॉन्सर्ट जैसे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन किए जाएं। साथ ही सोशल मीडिया, रेडियो, टीवी और स्थानीय प्रचार माध्यमों के जरिए लोगों को वॉलंटियर बनने और ‘हर घर तिरंगा’ सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में खादी से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए और इनकी आपूर्ति खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। झंडों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एनजीओ, लघु उद्योगों, निजी सिलाई केंद्रों और अन्य उत्पादन इकाइयों से समन्वय बनाने के भी निर्देश दिए।

इसके साथ ही, उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान अवधि में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि भारत सरकार को पद्म पुरस्कार हेतु नामांकन भेजने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है। इस संबंध में प्रत्येक जनपद से खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6-6 प्रतिभाशाली व्यक्तियों के नाम शासन को तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *