Breaking News

राज्यपाल ने पैदल तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ 11 अगस्त। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा व मार्गदर्शन में सोमवार को “हर घर तिरंगा“ अभियान के अंतर्गत पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन राजभवन, लखनऊ से किया गया। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस रैली को राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र प्रेम, गर्व एवं उत्साह से परिपूर्ण वातावरण में हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” एवं “वन्दे मातरम” के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पैदल तिरंगा यात्रा राजभवन से प्रारंभ होकर कालिदास चौराहा, 1090 चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, हजरतगंज चौराहा तथा बापू भवन चौराहा होते हुए राजभवन के गेट नंबर-06 से पुनः राजभवन आकर संपन्न हुई।

इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। रैली के माध्यम से “हर घर तिरंगा“अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं आम जनमानस को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ने का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *