लखनऊ। उत्तर प्रदेश अठारहवीं विधानसभा का वर्ष 2025 का द्वितीय (मानसून) सत्र 11 अगस्त को शुरू होकर 14 अगस्त को समाप्त हो गया। 13 और 14 अगस्त को लगातार बैठक के बाद आज सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान सत्र की कार्यवाही पूरी तरह सुचारु और विधिवत रूप से संचालित हुई तथा सभी निर्धारित विधायी कार्य संपन्न हुए।
-
कार्यवाही का समय और स्थगन
विधानसभा में कार्यवाही की अवधि 32 घंटे 28 मिनट रही। जिसमें 43 मिनट का स्थगन हुआ। कुल स्थगन रहित कार्यवाही 31 घंटे 45 मिनट चली।
-
प्रश्नों का ब्यौरा
-
कुल प्राप्त प्रश्न – 2,366
-
तारांकित प्रश्न – 543
-
अतारांकित प्रश्न – 1,498
-
उत्तरित प्रश्न –
- अल्पसूचित तारांकित – 01
- तारांकित – 41
- अतारांकित – 363
- ऑनलाइन प्राप्त प्रश्न – 2,164 (91.46%)
-
नियमगत सूचनाएं और ध्यानाकर्षण
- नियम-51 – कुल 193 सूचनाएं, स्वीकार – 158, अस्वीकार – 35
- नियम-56 – कुल 30 सूचनाएं, ग्राह्य – 11, ध्यानाकर्षण – 03, अस्वीकृत – 16
- नियम-301 – कुल 151 सूचनाएं, स्वीकृत – 129, अस्वीकृत – 22,
- नियम-300 – कुल 09 सूचनाएं (सभी अस्वीकृत)
- नियम-103 प्रस्ताव – कुल 17 प्रस्ताव, ग्राह्य – 16, अग्राह्य – 01
-
याचिकाएं
कुल प्राप्त याचिकाएं – 437, ग्राह्य – 380, अग्राह्य – 01, व्यपगत – 56
सत्र के दौरान निम्नलिखित प्रमुख 10 विधेयक पारित हुए
- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2025
- उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025
- उत्तर प्रदेश निरसन विधेयक, 2025
- उत्तर प्रदेश मोटर यान कराधान (संशोधन) विधेयक, 2025
- उत्तर प्रदेश माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025
- उत्तर प्रदेश लोक अभिलेख विधेयक, 2025
- उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (प्रक्रिया का विनियमन) (संशोधन) विधेयक, 2025
- उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर न्यास विधेयक, 2025
- उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2025
- उत्तर प्रदेश राज्य विधान मंडल सदस्य एवं मंत्री सुख-सुविधा विधि (संशोधन) विधेयक, 2025
NAGARIK SATTA