Breaking News

सूचना निदेशालय में ध्वजारोहण कर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निदेशक सूचना विशाल सिंह ने सूचना निदेशालय में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को परतंत्रता और स्वतंत्रता के अंतर को समझना चाहिए तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

श्री सिंह ने सूचना विभाग के कार्मिकों से आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का कार्य करें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निदेशालय में ‘विकसित भारत– विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ निदेशक सूचना ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश से संबंधित फोटो प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। स्काउट-गाइड बच्चों के साथ निदेशक सूचना ने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना अरविन्द मिश्र सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *