Breaking News

अवंतीबाई लोधी का अदम्य साहस व बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणा : योगी

  • भारत की स्वाधीनता के लिए तानाशाहीपूर्ण शासन के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया

  • बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर पीएसी बटालियन की गई स्थापित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। वीरांगना अवंती बाई लोधी ने भारत की स्वाधीनता के लिए तानाशाही पूर्ण शासन के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया और मातृभूमि के लिए अपना बलिदान दिया। उनका यह अदम्य साहस और बलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। डबल इंजन की सरकार ने उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए बदायूं में पीएसी की एक नई बटालियन की स्थापना की है, जिसे वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम से समर्पित किया गया है। यह बटालियन प्रदेश की बेटियों को समर्पित है। इसके साथ ही वहां उनकी प्रतिमा की स्थापना का कार्यक्रम भी आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने मातृशक्ति के प्रति सम्मान दिखाते हुए कई कदम उठाए हैं। झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, जबकि बांदा में महारानी दुर्गावती के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण किया गया। प्रदेश में तीन नई बटालियन लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारीबाई और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर स्थापित की। पुलिस की भर्ती में 20 प्रतिशत पद बेटियों के लिए आरक्षित किये गये हैं।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पटेल, मेयर सुषमा खर्कवाल आदि उपस्थित थे।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *