Breaking News

अटल जी का स्मरण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन : योगी

लखनऊ, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शनिवार को लोकभवन स्थित अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने उनकी स्मृतियों को नमन किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने स्वाधीनता संग्राम सेनानी, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी का छह दशक लंबा राजनीतिक जीवन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा। उन्होंने भारत के जीवन मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि रखते हुए यह दिखाया कि देश के भीतर विकास का मॉडल कैसा होना चाहिए और वैश्विक मंच पर भारत और भारतीयता की प्रतिष्ठा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, अटल जी ने सदैव इन मूल्यों का ध्यान रखा और अपने प्रभावी नेतृत्व से उन्हें साकार रूप दिया। उत्तर प्रदेश के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने यहीं से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 1957 में बलरामपुर संसदीय सीट से पहली बार सांसद बने। इसके बाद लखनऊ का यह विशेष सौभाग्य रहा कि अटल जी पांच बार लगातार लखनऊ संसदीय सीट से चुने गए और प्रधानमंत्री के रूप में देश की संसद में पहुंचे। कुल 10 बार वे लोकसभा सदस्य और दो बार राज्यसभा सदस्य रहे। अटल जी का स्मरण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा है बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शन है। उनकी पुण्यतिथि पर प्रदेशवासियों ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पटेल, मेयर सुषमा खर्कवाल आदि उपस्थित थे।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *