लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में पहली बार शुरू हुए बीटेक पाठ्यक्रम के लिए मंगलवार को भी छात्रों की फिजिकल रिपोर्टिंग हुई। यह प्रक्रिया 21 अगस्त तक चलेगी।
रिपोर्टिंग के लिए अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय सभागार में 10 डेस्क बनाए गए। इनमें छह डेस्कों पर छात्रों के प्रमाणपत्रों की जांच हुई, जबकि अलग-अलग काउंटर फीस जमा करने, हेल्प डेस्क और फिजिकल रिपोर्टिंग के लिए लगाए गए।
कुलपति प्रो. जे.पी. पांडेय के निर्देशन और कैश निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया संचालित हुई। समन्वय डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
NAGARIK SATTA