Breaking News

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी जनसत्ता दल : अक्षय प्रताप सिंह 

  • अक्षय प्रताप सिंह का दावा, यूपी में जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की बनेगी अगली सरकार

देवरिया। विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने डाक बंगले पर पत्रकारों से शिष्टाचार भेंट के दौरान कहा कि जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 पूरे उत्तर प्रदेश में अपने दम पर लड़ेगी और सरकार बनाएगी।

अक्षय प्रताप सिंह छः बार एमएलसी व एक बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में भी वे प्रतापगढ़ से विधान परिषद सदस्य हैं। बिहार के एसआईआर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह पहले की भी सरकारों में हुआ करता आया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा के दौरान ”वोट चोर गद्दी छोड़“ वाले बयान पर कहा कि यह गलत शब्द है। इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उनके भी सरकारों के कार्यकाल में हुआ करता था। भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किए गए पीएमएलए बिल पर उन्होंने कहा कि मैं इसका विरोध करता हूं। इस पर जबरदस्ती कानून नहीं बनना चाहिए। अगर किसी राजनीतिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज होता है या वह जेल में जाता है तो उसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

श्री सिंह के साथ जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ कैलाशनाथ ओझा, प्रतापगढ़ जिला के जिला पंचायत अध्यक्ष, जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज के विधायक विनोद सरोज भी उपस्थित रहें।

शिष्टाचार भेंट के दौरान उ. प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला संयोजक डॉ शशिधर मिश्रा, उ.प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष एडवोकेट अरुण कुमार राव, उ. प्र . श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा, एडवोकेट ऋषिराज मिश्रा, एडवोकेट विनय श्रीवास्तव, एडवोकेट संजीव राव,एडवोकेट गिरिजेश शाही व सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शाह उपस्थित रहें।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *