Breaking News

रोज़गार महाकुंभ निकला ‘रोज़गार मज़ाक’ योगी सरकार ने फिर दिया युवाओं को धोखा: वंशराज दुबे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित “रोज़गार महाकुंभ” पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी यूपी के मुख्य प्रवक्ता और प्रदेश प्रभारी (आप छात्र विंग) वंशराज दुबे ने कहा कि “रोज़गार महाकुंभ” एक बार फिर योगी सरकार की खोखली नीतियों और युवाओं के साथ हुए भयंकर छलावे की पोल खोल चुका है। सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि, सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए कि लाखों युवाओं को नौकरी मिलेगी, लेकिन हक़ीक़त यह है कि सिर्फ़ चुनिंदा कंपनियों में मामूली वेतन वाली नौकरियां बांटकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। युवाओं को 15 से 50 हज़ार की नौकरी के नाम पर घंटों लाइन में खड़ा कर अपमानित किया गया। यह ‘रोज़गार महाकुंभ’ नहीं बल्कि ‘रोज़गार मज़ाक’ है।

वंशराज दुबे ने कहा कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रोजगार महाकुंभ में नौकरी की तलाश में पहुंचे युवाओं को नौकरी के नाम पर सिर्फ अव्यवस्था और निराशा ही मिली, न इंटरव्यू हुआ और न ही नौकरी की कोई ठोस जानकारी दी गई। अव्यवस्था का आलम यह था कि अभ्यर्थियों को कंपनियों के स्टॉल तक पहुंचना मुश्किल हो गया। किसी को कुछ भी नहीं पता था कि उन्हें कहां नौकरी मिलेगी और किससे संपर्क करना है। लोग एक स्टॉल से दूसरे स्टॉल तक सिर्फ दौड़ते ही नजर आए। कंपनियों ने अभ्यर्थियों के बायोडेटा जमा करने के बाद उन्हें कूड़े में फेंक दिया, जिससे आक्रोशित होकर लोगों ने योगी सरकार हाय हाय के नारे लगाए।

वंशराज दुबे ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी योगी सरकार की ओर से लंबी लंबी लफ्जियां की गई की रोजगार मेले में करीब 50 हज़ार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने दावा किया था कि 100 कंपनियां रोजगार देंगी। इनमें 20 विदेशी कंपनियां भी होंगी। लेकिन हकीकत यह की कंपनियों द्वारा जमीन पर फेंक दिए गए हजारों युवाओं के बायोडाटा और युवाओं के चेहरे पर दिख रही निराशा और आक्रोश इस रोजगार महाकुंभ में युवाओं के साथ बड़े स्तर पर हुए फर्जीवाड़े की पोल खोलते नजर आए। कुछ युवाओं ने बताया की जर्मनी में जॉब का ऑफर देकर बुलाया था, अब कह रहे हैं कि दुबई में नौकरी मिलेगी। वंशराज दुबे ने कहा कि यहां सब दिखावा है, सिर्फ जनता को दिखाना है कि यहां रोजगार महाकुंभ लगा है।

  • आम आदमी पार्टी ने की मांग

  1. इस तथाकथित ‘रोज़गार महाकुंभ’ की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
  2. सभी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और ऑनलाइन पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए।
  3. युवाओं को सम्मानजनक वेतन और सुरक्षित कार्य परिस्थितियों वाली नौकरी उपलब्ध कराई जाए।

वंशराज दुबे ने कहा कि अगर योगी सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करती रही तो आम आदमी पार्टी हर जिले, हर गली और हर गांव में जाकर इस धोखे का पर्दाफाश करेगी।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *