Breaking News

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चंडीगढ़ में कौशल विकास कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश सरकार का किया प्रतिनिधित्व

  • योगी सरकार द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र की उपलब्धियों और योजनाओं पर प्रकाश डाला

चंडीगढ़। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित केंद्रीय क्षेत्रीय कौशल विकास कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उन्होंने योगी सरकार द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में की गई उपलब्धियों, नवाचारों और भविष्य की कार्ययोजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में “कौशल भारत, कुशल भारत” अभियान नई ऊँचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने युवाओं को रोजगार योग्य और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएँ प्रभावी ढंग से लागू की हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश का प्रत्येक युवा न केवल कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करे बल्कि अपनी क्षमताओं के बल पर आत्मनिर्भर बनकर “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” की परिकल्पना को साकार करे।

इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य केंद्र और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सहयोगात्मक एवं अभिसरण आधारित दृष्टिकोण को मज़बूत करना है। इसमें स्किल इंडिया कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन, उद्योग जगत से गहरे जुड़ाव, शिक्षा-व्यवसाय के एकीकरण (एनईपी 2020 के अनुरूप), नवोन्मेषी वित्तीय मॉडल, डिजिटल तकनीक के उपयोग और जिला कौशल समितियों व जिला कौशल विकास योजनाओं की निरंतरता पर विस्तृत चर्चा हुई।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *