Breaking News

भाषा विश्वविद्यालय में खेल दिवस समारोह, खिलाड़ियों ने दिखाया जज़्बा

लखनऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 29 अगस्त को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत बैडमिंटन (पुरुष), टेबल टेनिस (पुरुष) और कैरम प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए।

  • बैडमिंटन (पुरुष) फाइनल में हितेश कुमार श्रीवास्तव ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सूरज कुमार को हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। सूरज कुमार को रजत पदक से सम्मानित किया गया।

  • टेबल टेनिस (पुरुष) फाइनल में आशीष शर्मा ने रोमांचक मुकाबले में अल्तमस को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अल्तमस को रजत पदक प्रदान किया गया।

  • कैरम प्रतियोगिता में मो. यहिया खान ने शानदार खेल दिखाते हुए जीशान खान को मात देकर स्वर्ण पदक जीता। जीशान खान को रजत तथा शरीफुर रहमान को कांस्य पदक मिला।

पूरे आयोजन का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की देखरेख में हुआ, जिसमें विषय प्रभारी डॉ. मोहम्मद शारिक एवं डॉ. हसन मेहंदी की विशेष भूमिका रही। समापन समारोह के अवसर पर क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ला एवं एनएसएस समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का भी विकास करते हैं।

About Nagarik Satta

Check Also

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीपीएड ने मारी बाजी, फाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ में अंतरसंकाय पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया …

अंतरसंकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर, विवेक केसरवानी और गौरी पांडेय बने चैंपियन

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय अंतरसंकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *