लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरुष छात्रावास में छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मनीष कुमार के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ‘चाय पर चर्चा विद कुलपति’, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने सीधे हॉस्टल पहुंचकर छात्रों से अनौपचारिक वातावरण में संवाद स्थापित किया।
चाय की चुस्कियों के बीच छात्रों ने न केवल अपने अनुभव साझा किए बल्कि अपनी समस्याओं और सुझावों को भी खुलकर रखा। कुलपति प्रो. तनेजा ने धैर्यपूर्वक सभी मुद्दों को सुना और उनके समाधान का ठोस आश्वासन दिया। इस अवसर पर छात्रावास प्रोवोस्ट डॉ. उद्यम सिंह, वार्डन डॉ. मनीष कुमार, डॉ. कौशलेश कुमार शाह, डॉ. राजकुमार सिंह सहित सभी छात्र मौजूद रहे।
NAGARIK SATTA