Breaking News

एकेटीयूः दीक्षोत्सव के तहत आयोजित कियो गये विभिन्न खेल, खूब लगे चौके छक्के

  • कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने भी बल्ले पर आजमाया हाथ

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) का परिसर शुक्रवार को कुछ अलग ही नजारा पेश कर रहा था। किताबों, फाइलों और बैठकों के बीच हमेशा व्यस्त रहने वाले शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी इस बार मैदान में पसीना बहाते नज़र आए। दीक्षोत्सव समारोह और मेजर ध्यानचंद जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर विश्वविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

  • वॉलीबॉल मुकाबलों में जोरदार टक्कर

खेलों की शुरुआत वॉलीबॉल से हुई। पहला मैच एकेटीयू प्रशासन और सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (CAS) के बीच खेला गया, जिसमें प्रशासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (FOAP) और इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के बीच हुआ। रोमांचक संघर्ष में FOAP ने 2-1 से बाज़ी मार ली।

  • क्रिकेट में दिखा रोमांच

क्रिकेट के दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में FOAP ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए CAS की टीम ने डॉ. सिद्धार्थ की शानदार 29 रनों की पारी की बदौलत एक ओवर शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली। दूसरे मैच में एकेटीयू प्रशासन और IET आमने-सामने थे। प्रशासन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले में कुलपति प्रो. जे.पी. पाण्डेय और परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने अपनी “विंटेज क्लासिकल बल्लेबाजी” से खूब तालियां बटोरीं।

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने कहा— “खेल न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि तनाव से भी मुक्ति दिलाते हैं। खेल से टीम भावना और आपसी समन्वय विकसित होता है, जिससे कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। सभी को अपनी दिनचर्या में खेलों को शामिल करना चाहिए।”
  • खेलों में जुटे शिक्षक-अधिकारी

इस अवसर पर कार्यवाहक कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी केशव सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. सिंह, प्रो. अरुण तिवारी, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, उपकुलसचिव डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. डी.पी. सिंह, सहायक कुलसचिव रंजीत सिंह, सुनील पाण्डेय, डॉ. आयुष श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता और शांतनु पाठक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीपीएड ने मारी बाजी, फाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ में अंतरसंकाय पुरुष एवं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया …

अंतरसंकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर, विवेक केसरवानी और गौरी पांडेय बने चैंपियन

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय अंतरसंकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *