Breaking News

आंगनबाड़ी केंद्रों के छोटे बच्चों ने सुनाई कविता, बताया प्रधानमंत्री का नाम

दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत एकेटीयू में गोद लिये गावों के विद्यालयों के बच्चों के बीच करा रहा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता, विजेता बच्चों को दीक्षांत समारोह में मंच से राज्यपाल करेंगी सम्मानित। आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में पहुंचीं कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय की पत्नी सरोज पाण्डेय, बच्चों से किया संवाद, बढ़ाया उत्साह।

लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गोद लिये गावों के विद्यालयों के बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करायी गयी। स्कूल स्तर पर चित्रकला, कहानी कथन एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें विश्वविद्यालय के गोद लिये अलग-अलग विकासखंडों के पश्चिम गांव, दुग्गौर, दिगोई, दुर्जनपुर, रैथा एवं रैथा जूनियर विद्यालयों के करीब 6 सौ से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा 3 से पांच और छह से आठ कक्षा तक के समूह बनाये गये हैं।

प्रथम राउंड की प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर प्रथम और द्वितीय आने वाले छात्र विश्वविद्यालय में होने वाली दूसरे राउंड की इंटर स्कूल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसमें हर प्रतियोगिता विजेता छात्रों को दीक्षांत समारोह के दिन मंच से राज्यपाल श्रीमति आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी। साथ ही बच्चों की बनाई पेंटिंग समारोह के दौरान प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा भाषण और कहानी कथन को बच्चे अपनी हैंडराइटिंग में लिखेंगे जिसकी किताब बनायी जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में काफी उत्साह दिखा। इन प्रतियोगिताओं के जरिये अपने सृजनक्षमता और प्रतिभा को दिखाया।

वहीं, स्कूल स्तर पर हुई प्रतियोगिता के दौरान कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की पत्नी सरोज पाण्डेय ने पश्चिम गांव और रैथा में आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर छोटे बच्चों से संवाद किया। कई बच्चों ने न केवल उन्हें अपना पूरा नाम बताया बल्कि देश के प्रधानमंत्री का नाम और कविता भी सुनायी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से केंद्र की सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खाने-पीने के सामान देने के साथ ही खूब प्यार दुलार किया। साथ ही प्रतियोगिता में शामिल बच्चों के पास भी गयीं और उनका उत्साह बढ़़ाया। उनके साथ परीक्षा नियंत्रक की पत्नी पूजा नगरिया, शुभी पाण्डेय एवं सादिका कौसर भी रहीं।

कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में प्रतियोगिता का मागदर्शन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओपी सिंह ने किया जबकि समन्वय सहा0 कुलसचिव, सुनील पांडेय, सहा0 कुलसचिव डॉ0 आयुष श्रीवास्तव, सहा0 कुलसचिव शिवम गुप्ता ने किया। इस दौरान शिक्षक डॉ0 आंजनेय शर्मा, डॉ0 विनय चतुर्वेदी, डॉ0 वर्षा शुक्ला, डॉ0 जयवीर सिंह, डॉ0 विकास पटेल, डॉ0 गजेंद्र गुप्ता, अंजलि सिंह, शेफाली सिंह, आरजू गुप्ता सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *