-
आवास विकास परिषद की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने आवास आयुक्त के निर्देशन में मंगलवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। परिषद ने रामपुर जिले में अपनी बहुमूल्य भूमि को लगभग 40 वर्षों के लंबे अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
यह भूमि खसरा संख्या-71, शादीनगर हरदोपट्टी, तहसील सदर, रामपुर में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 1,390 वर्ग मीटर और अनुमानित मूल्य लगभग ₹6 करोड़ है। दशकों से कुछ व्यक्तियों ने इस भूमि पर अनधिकृत कब्जा कर रखा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए परिषद के अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाहा ने जिलाधिकारी रामपुर से कार्रवाई का अनुरोध किया। प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए आवास विकास विभाग, राजस्व टीम और पुलिस बल की संयुक्त कार्यवाही में कब्जाधारियों द्वारा निर्मित अवैध संरचनाओं को हटवा दिया।
3 सितंबर 2025 को संपन्न इस कार्रवाई के बाद भूमि को पूर्णतः कब्जा मुक्त कर परिषद ने अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया है।
NAGARIK SATTA