Breaking News

पीएम मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान

  • योगी बोले : भाजपा के हर कार्यक्रम में झलकता है ‘नेशन फर्स्ट’

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू होकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन करेगी। इसके लिए बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अभियान के सह-संयोजक तेजस्वी सूर्या, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यक्रम स्वयं के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से होते हैं। उन्होंने वोकल फॉर लोकल, स्वच्छता, प्लास्टिक पर प्रतिबंध, पौधरोपण और स्वास्थ्य मेलों जैसे अभियानों को सेवा पखवाड़ा की मुख्य धारा बताया। योगी ने कहा, “देश का पैसा देश के कारीगरों को मिले, बाहर जाएगा तो भारत के खिलाफ आतंकवाद में इस्तेमाल होगा।”

सीएम योगी ने भाजयुमो की भूमिका को सराहते हुए रक्तदान, मैराथन, चित्रकला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को युवाओं के लिए प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि नमो मैराथन में 10 हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी हो।

तेजस्वी सूर्या ने योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिवस त्योहार की तरह मनाना चाहिए। उन्होंने विजन 2047 और स्वच्छता आंदोलन का जिक्र कर युवाओं से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल राजनीतिक नहीं बल्कि जनसेवा और संवेदनशील जुड़ाव का माध्यम है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा जरूरी है। जबकि बृजेश पाठक ने पीएम मोदी की वैश्विक छवि का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्धकाल में भी भारत का ध्वज सुरक्षा का प्रतीक बना।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया, 17 सितंबर को रक्तदान शिविर, 17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर, 19-20 सितंबर को प्रबुद्ध संवाद और 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी और डॉक्यूमेंट्री फिल्म।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *