Breaking News

जीएसटी के दो स्लैब किया जाना राष्ट्रहित में बेहतर निर्णय: संदीप बंसल 

  • संदीप बंसल ने कहा, वस्तुओं के दाम कम हो इसकी जिम्मेदारी व्यापारी की

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा ने वस्तु एवं सेवा कर परिषद जीएसटी काउंसिल द्वारा 28% एवं 12% की दर को समाप्त करते हुए 5% एवं 18% की दर भविष्य में देश में सभी वस्तुओं पर लागू होगी के निर्णय का स्वागत किया।

संदीप बंसल ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय है अभी तक कीमतें बढ़ा करती थी टैक्स बढ़ा करता था यह स्वतंत्रता के बाद पहली बार होगा कि टैक्स की दरें घट रही हैं।

अब इन घटी हुई दरों को आम जनता तक पहुंचाना यह व्यापारी समाज का कार्य होगा 22 सितंबर से लागू होने वाले इस बड़े परिवर्तन को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाए इसके लिए व्यापार मंडल की भी विशेष भूमिका रहेगी।

संदीप बंसल ने कहा कि लगभग सभी जीवन उपयोगी वस्तुओं पर कर की दर 5% कर दी गई है अब आवश्यकता है की जो कुछ नियम कानून (जीएसटी) के उद्यमी व्यापारी का शोषण करते हैं उनको समाप्त किया जाए और जीएसटी की प्रक्रिया को अत्यंत सरलीकृत किया जाए।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लाल किले की प्राचीर से किए गए संबोधन के पश्चात जीएसटी परिषद द्वारा लिए गए इस निर्णय पर प्रसन्नता जाहिर की।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *