Breaking News

मानवता के साथ शिक्षा देना जरूरी: प्रो जेपी पाण्डेय

  • एकेटीयू में शिक्षक दिवस समारोह का किया गया आयोजन

  • पांच शिक्षकों को दिया गया उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की जयंती पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के पांच शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया गया। पिछले सत्र में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने कहा कि क्लासरूम में पढ़ाने वाला ही सिर्फ शिक्षक नहीं होता। जिससे भी शिक्षा मिले वह शिक्षक हो सकता है। एक बच्चे से भी बहुत कुछ सीख सकते हैं। जैसा शिक्षक होता है समाज भी वैसा ही बन जाता है। इसलिए शिक्षक की जिम्मेदारी ज्यादा है। कहा कि आज सबसे जरूरी है मानवता के साथ शिक्षा देने की। अपने मूल्यों से बिना समझौता किये शिक्षा के लक्ष्य को पाना है। उन्होंने शिक्षकों के सामने वर्तमान में अवसर और चुनौतियों को रेखांकित किया।

समारोह के मुख्य अतिथि छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के पूर्व कुलपति प्रो जेबी वैश्म्पायन ने कहा कि हर किसी में एक शिक्षक का कहीं न कहीं गुण होता है। जिससे समाज कोई न कोई सीखता है। लेकिन शिक्षक को शिक्षा के साथ ही छात्रों को संस्कार देने की जरूरत है। कहा कि शिक्षकों का न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अलग स्थान है। कहा कि एक शिक्षक समाज को आगे ले जाता है। इसलिए उसकी जिम्मेदारी औरों से ज्यादा है। उसे हमेशा अपने व्यवहार से समाज को शिक्षा देना चाहिए।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के संबद्ध संस्थानों के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के डॉ अनुज कुमार शर्मा, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के डॉ आशुतोष तिवारी, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बेडकर नगर के डॉ मो. असलम हुसैन, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के डॉ अनुराग चौहान, जीएल बजाज कॉलेज ग्रेटर नोएडा के डॉ अम्बुज सक्सेना को को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया गया।

इसके अलावा सेवानिवृत्त यूपीटीटीआई कानपुर के डॉ अरूण कुमार सिंह गंगवार को सम्मानित किया गया।

इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। समारोह की रूपरेखा प्रो अरूण कुमार तिवारी ने प्रस्तुत की। जबकि संचालन एसोसिएट डीन इनोवेशन अनुज कुमार शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन कार्यवाहक कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी केशव सिंह ने दिया।

इस दौरान प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, आईईटी के निदेशक प्रो. विनीत कंसल, कैस के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक, एफओएपी की प्राचार्या प्रो. वंदना सहगल सहित अन्य शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *