Breaking News

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सदर बाज़ार में व्यापारियों के साथ किया जनसंपर्क

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सदर बाज़ार में GST बचत उत्सव अभियान के उपलक्ष्य में बाजार भ्रमण एवम व्यापारी संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापारियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी विज़न के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह कार्यक्रम सादर लखनऊ व्यापार मंडल के साथ सौयुक्त रूप से किया गया।

सदर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतबीर सिंह राजू ने सरकार की भारी प्रशंसा करते हुए दिल से सभी व्यापारी भाइयों की तरफ़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया और जनता को इससे मिलने वाली राहत के बारे में बताया।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि #NextGenGST सुधार से रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी, इन बदलावों का लाभ 140 करोड़ लोगों को मिलेगा। यह गरीब, युवा व व्यापारी को शासक्त बनाने के लिए किया गया है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को और मजबूती मिलेगी।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया की हमारी सरकार ने व्यापारियों के हित में वर्षों से लंबित जीएसटी के रिफंड शीघ्र जारी करने का निर्णय लिया है जिससे व्यापारियों को तुरंत राहत मिलेगी। व्यापारियों द्वारा सरकार का आभार व्यक्त किया और दीपावली से पहले इस फैसले का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सुभाष यदुवंश प्रदेश महामंत्री,अशोक तिवारी नगर उपाध्यक्ष, जीएसटी अभियान सैयोजक, लखविंदर पाल सिंह मंत्री,रूपा देवी मंडल अध्यक्ष,सतीश आडवाणी व्यापारी नेता,सुनील वैश, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *