Breaking News

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा तीन योजनाओं में भूखण्डों का सफल आवंटन

  • लखनऊ, मेरठ और झांसी में आवासीय भूखण्डों का ड्रॉ संपन्न

  • सौमित्र विहार योजना में लैंड पूलिंग से भूखण्डों का आवंटन

लखनऊ। लखनऊ की सौमित्र विहार योजना, मोहनलालगंज में लैंड पूलिंग नीति के तहत भूखण्डों के आवंटन और नंबरिंग ड्रॉ की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। यह ड्रॉ अवध शिल्पग्राम, अवध विहार योजना में आयोजित हुआ। इस प्रक्रिया में, भूस्वामियों और किसानों के बीच 112 वर्ग मीटर से लेकर 300 वर्ग मीटर के भूखण्डों का आवंटन किया गया। दोनों दिन हुए ड्रॉ में कुल 1247 भूखण्ड भूमि धारकों को आवंटित किए गए। ड्रॉ की अध्यक्षता उप आवास आयुक्त श्री चंदन कुमार पटेल ने की, और इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता समर उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि सर्किल रेट के आधार पर एक बीघा पर नियमानुसार 34 से 40 लाख रुपए का मुआवजा किसान को प्राप्त होता है, जबकि लैंड पूलिंग के तहत एक बीघा जमीन पर 25 प्रतिशत विकसित भूखण्ड किसान को प्राप्त होता है जो लगभग 650 वर्ग मीटर होता है। सौमित्र विहार योजना की प्रारम्भिक दर 27,000 वर्ग मीटर है। अतः एक बीघा लैंड पूल करने पर किसान को लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपए का लाभ होता है। इस प्रकार लैंड पूलिंग की व्यवस्था से किसानों भूमिधारकों को साधारण मुआवजे की तुलना में लगभग चार से पांच गुना अधिक लाभ होगा। उप आवास आयुक्त ने बताया कि आवास आवास आयुक्त के निर्देशानुसार योजना का विकास कार्य पूर्ण कर तय सीमा में आवंटियों को भूखण्डों का कब्जा दिया जाएगा।

  • मेरठ माधवपुरम योजना में 30 भूखण्डों का लॉटरी ड्रॉ

आवास विकास परिषद की माधवपुरम योजना संख्या-10, मेरठ के सेक्टर-4 में स्थित 30 नग आवासीय भूखण्डों का लॉटरी ड्रॉ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह ड्रॉ परिषद की जागृति विहार योजना संख्या-6, मेरठ के सेक्टर-3 में स्थित सामुदायिक केंद्र में हुआ। इन भूखण्डों के लिए 2029 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1594 ने एकमुश्त भुगतान और 435 ने किश्तों में भुगतान का विकल्प चुना था। आवंटन के समय उप आवास आयुक्त, मेरठ जोन, श्री अनिल कुमार सिंह और अधिशासी अभियंता, श्री सस्मित कटियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • झांसी 53 भूखण्डों का सफल आवंटन

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा झांसी में भूमि विकास और गृहस्थान योजना संख्या-3 के तहत 53 नग भूखण्डों का आवंटन किया गया है। इन भूखण्डों के लिए पंजीकरण 17 जुलाई, 2025 से 27 अगस्त, 2025 तक खुले थे। कुल 824 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 823 पात्र पाए गए। ​इन पात्र आवेदनों में से 52 नग भूखण्डों का आवंटन ड्रा के माध्यम से 23 सितंबर, 2025 को पं. दीन दयाल उपाध्याय सभागार, झांसी में किया गया। इस आवंटन से परिषद को लगभग ₹1731.86 लाख का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

​इस आवंटन समिति की अध्यक्षता कानपुर जोन के सहायक आवास आयुक्त आत्मा स्वरूप श्रीवास्तव ने की। पात्रता ड्रा में शिवाजी, संपत्ति प्रबंधक, झांसी, पवन कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता, बुंदेलखंड वृत्त, झांसी, और डी.बी. यादव, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड बुंदेलखंड-1, झांसी ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी की ओर से प्रतिनिधि के रूप में उपजिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) झांसी शना अख्तर भी उपस्थित रहीं।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *