Breaking News

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने दिया स्वदेशी से समृद्धि का संदेश

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित विश्वेशरैया सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद व राष्ट्रीय सह-संयोजक सी.पी. जोशी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने उपस्थित प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

  • स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा, हर जिले में लगेगा स्वदेशी मेला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जनपद में दीपावली से पूर्व 10-18 अक्टूबर के बीच स्वदेशी मेले आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बड़ा मंच मिलेगा और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता घटेगी।

  • 🇮🇳 स्वदेशी है आत्मनिर्भर भारत की आत्माः योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, “स्वदेशी केवल नारा नहीं, बल्कि यह हमारी आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। भारत को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ के तहत वैश्विक उत्पादक राष्ट्र के रूप में खड़ा करना है।”

  • ओडीओपी बना आर्थिक बदलाव का जरिया

योगी आदित्यनाथ ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (व्क्व्च्) को आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में 96 लाख यूनिट शुरू हुईं और 2 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला। यूपी अब 2 लाख करोड़ रुपए का मोबाइल एक्सपोर्ट कर रहा है।

  • कृषि और कुटीर उद्योग से होगा पुनरुत्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में 60 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि है और प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग कर शून्य बजट खेती व प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने विदेशी मॉडल को भविष्य के लिए खतरनाक बताया और स्वदेशी पर जोर दिया।

  • यूपीआईटीएस में 2200 करोड़ की बिक्री, 25 को पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपीआईटीएस (उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो) का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि इस बार 500 विदेशी व्यापारियों समेत भारी संख्या में खरीदार पहुंचेंगे।

  • सीपी जोशीः आत्मनिर्भर भारत, आत्मबल और स्वाभिमान का अभियान

सांसद व राष्ट्रीय सह-संयोजक सीपी जोशी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि का प्रतीक है, जो भारत को उपभोक्ता से उत्पादक और विश्वगुरु बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

  • भूपेंद्र चौधरीः यह आर्थिक नहीं, राष्ट्र स्वाभिमान का आंदोलन

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित है। यह सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि आत्मनिर्भर भारत का यह संकल्प केवल नारा न रह जाए, बल्कि हर नागरिक के जीवन का हिस्सा बने। इस अभियान के माध्यम से हम ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को व्यवहार में उतारकर, भारत को आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *