Breaking News

ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ने मनाया IAS डॉ सुधीर एम बोबडे का जन्मदिन

लखनऊ। बच्चों को कोई भी खेल एक घंटा जरूर खेलना चाहिए। अगर दम खम वाले खेल ताची और कुंग फू खेल की प्रैक्टिक्स बच्चे करते हैं तो उनका समग्र विकास होगा और स्वस्थ राष्ट्र और अनुशासित नागरिक तैयार होंगे।
यह बातें वरिष्ठ IAS और अपर मुख्य सचिव डॉ सुधीर एम बोबडे ने ड्रैगन एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स में अपने 60वें जन्मदिन के कार्यक्रम में अवसर पर कुंग फू और तची के प्रशिक्षु बच्चों से कही। इस मौके पर प्रशिक्षु बच्चों ने अपनी मार्शल आर्ट्स की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। और बच्चों ने भारतीय कुंग फू संघ के पूर्व अध्यक्ष को उनके जन्मदिन के अवसर पर अपने हाथों से बनाई हाथ की ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया।
भारतीय कुंग फू संघ की महासचिव और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मंजू त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे अपने कुंग फू संघ के पूर्व अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने के लिए बहुत उत्साहित थे। बच्चों ने पूरे अनुशासन से जन्मदिन का केक काट कर मनाया।
कुंग फू और ताची खेल के अंतर्राष्ट्रीय कोच ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अगर आप अपने बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट के प्रभाव से बचाना है तो उसको कुंग फू और ताची खेल जरूर सिखाएं। इस खेल से बच्चे को बहुत ही फायदा मिलता है। उनका शारीरिक विकास होता है और फिट रहने के साथ जीवन के किसी भी चुनौतियों की बाधा पूरी कर सकते हैं।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *