Breaking News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे प्रदेश में होगा गोष्ठियों का आयोजन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर पूरे प्रदेश के सभी जिलों में गोष्ठियों का आयोजन करेगी। गोष्ठियों में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा, आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी पर चर्चा की जाएगी।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों में गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं ‘एक पेड़ मां के नाम‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया प्रत्येक जिले में होने वाली गोष्ठियों में केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी वर्ग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *