Breaking News

एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन

देवरिया। शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एस एन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के निदेशक विपिन कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

गरबा डांडिया कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र व छात्राओं ने अपने अपने ढंग से गरबा डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। स्कूल के बच्चों ने डांडिया नृत्य करके सबका मन मोह लिया। उपस्थित लोग बच्चों के डांडिया नृत्य कार्यक्रम देख कर भाव विभोर हो गए। स्कूल के सभी क्लास के बच्चों ने अलग अलग ग्रुप में भी गरबा डांडिया नृत्य किया और फिर सामूहिक रूप से भी डांडिया गरबा नृत्य करके कार्यक्रम में समा बांध दिया। बच्चों के अभिभावकों ने भी सामूहिक रूप से गरबा डांडिया की प्रस्तुति दी।स्कूल के सभी स्टाफ भी गरबा डांडिया कार्यक्रम में भाग लिया और सभी ने सामूहिक रूप से अपनी प्रस्तुति दी।

गरबा डांडिया महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्या त्रिपाठी, मीरा पाण्डेय, सरोज यादव, सुल्ताना खान, प्रज्ञा पाण्डेय, सुकन्या वर्मा, अंकिता यादव, सुमन मौर्य, प्रिया मद्धेशिया, शैकेश कुमार सिंह, आलम अंसारी, सुनील पाल, प्रतिष्ठा द्विवेदी, सुरेश सोनकर, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विनोद ठाकुर, निरंजन शर्मा , श्रेयांश राज मिश्रा, महक मद्धेशिया, श्रेया सिंह, ऋद्धि सिंह, सिद्धी सिंह, भूमि सिंह, रीतू चौहान, अंश गुप्ता, विनीत शर्मा, पुनीत शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, विजय शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *