Breaking News

उधर फरियादी करता रहा फरियाद, इधर वेशकीमती जमीन पर बन गया मकान

  • कुमारगंज थाना क्षेत्र का है मामला, अदालत में चल रहा है वाद

अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव अकमा में सड़क किनारे स्थित वेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्के मकान का निर्माण कर लिया गया। आरोप है कि यह सब राजस्व और पुलिस प्रशासन की मिली भगत से हुआ। पीड़ित परिवार के लोग अपनी जमीन को बचाने के लिए इधर-उधर थाना से लेकर एसएसपी और कलेक्ट्रेट तक फरियाद करते रहे और उधर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण हो गया।

गांव निवासी पीड़ित गंगाराम का कहना है कि गांव में सड़क किनारे उनकी जमीन है। इस जमीन पर विपक्षी राजेंद्र कुमार ध्रुव चंद के पुत्र गण और शेषनारायण पाण्डेय तथा उनके परिवार के लोग बहुत दिन से अवैध कब्जे के प्रयास में जुटे हैं। राजस्व विभाग के कर्मियों की मिली भगत से इन लोगों ने हथियार बंद बाहरी लोगों को बुलाकर जेसीबी की मदद से मौके पर कब्जा और निर्माण शुरू कर लिया। अदालत में विचाराधीन इस मामले में अवैध कब्जे को रोकने के लिए उसने शासन प्रशासन के अलावा हेल्पलाइन 1076, डायल 112 समेत डीएम, एसपी,एसडीएम मिल्कीपुर और मंडलायुक्त के सीयूजी पर फोन किया, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली।

मामले में पीड़िता सुनीता पत्नी आदित्य कुमार ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। शिकायत में पीड़िता का कहना है कि उक्त जमीन उनकी पुश्तैनी है और काफी अरसे से राजस्व अभिलेखों में परिवार के मुखिया के नाम दर्ज है। विपक्षियों की ओर से हल्का लेखपाल की मिली भगत से फर्जी पत्रावली व अभिलेख का सहारा लेकर जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। मिली भगत के कारण तहसील और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी कोई मदद नहीं कर रहे और फर्जी मुकदमे में फसाने की साजिश की जा रही है। ऐसे में अवैध कब्जे को तत्काल रुकवाने और फर्जी पत्रावली व अभिलेख को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *