Breaking News

अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया किसान विरोधी होने का आरोप

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अखबार में छपी एक खबर का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अख़बार तक में ख़बर छप गयी लेकिन प्रशासन कह रहा है हमें नहीं पता, शिकायत आयेगी तो कुछ कार्रवाई करेंगे। प्रशासन ऐसा तभी कह सकता है, जब शासन उससे कहलवा रहा है, नहीं तो ‘कबूतरी आँख’ बंद किये कुर्सी पर बैठे ऐसे अनभिज्ञ लोगों को कुर्सी से हटाते सरकार देर नहीं करती।

उन्होंने कहा कि खाद के लिए किसी की जान चली जाए और सरकार कुछ न करे। संवेदनहीनता की भी एक हद होती है लेकिन मानवीय सिद्धांत भाजपा पर लागू नहीं होते हैं। भाजपा किसान विरोधी है।

About Nagarik Satta

Check Also

प्रदेश में तोरिया के निःशुल्क मिनीकिट व रबी फसलों के बीजों की बुकिंग जारी

उत्तर प्रदेश के किसान ‘कृषक पोर्टल‘ पर कर सकते हैं बुकिंग अतिवृष्टि व बाढ़ से …

आउटसोर्स सेवाकर्मियों के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने किया आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीकॉस पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का किया अनावरण हर माह पांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *