Breaking News

विद्यालय प्रबंधक संघ की मासिक बैठक में बीएसए द्वारा उत्पीड़न पर आंदोलन की चेतावनी  

  • राजीव मिश्र बने राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के मंडल उपाध्यक्ष गोरखपुर

देवरिया। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की मासिक बैठक रविवार को फुलवासी विद्यालय उधोपुर बैतालपुर पर आहूत की गयी।

मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री विजय पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन चौहान ने किया एवं विशिष्ट अतिथि विश्व विजय मल्ल मौजूद रहे।

बैठक में मान्यता प्राप्त विद्यालयों को यू डायस निर्गत करने में जानबूझकर बीएसए कार्यालय द्वारा परेशान किये जाने और कुछ विद्यालयों के यू डायस निर्गत होने के बावजूद भी उनको प्री प्राइमरी में बच्चों का एडमिशन लेने से वंचित करने पर रोष व्यक्त किया गया।

आरटीई के अंतर्गत शिक्षा दे रहे विद्यालयों के विगत वर्ष का प्रतिपूर्ति शुल्क का भुगतान जानबूझकर नहीं करने एवं बेसिक विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालय में प्रवेश हेतु जानबूझकर निजी विद्यालयों को परेशान करने पर कड़ी आपत्ती दर्ज की गई और बीएसए के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पत्रावली जांच के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर प्रबंधक संघ द्वारा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

जिला अध्यक्ष जनार्दन चौहान ने कहा कि बीएसए के खिलाफ भ्रष्टाचार के जांच हेतु 12 सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव गोस्वामी भारती के नेतृत्व में जिला अधिकारी देवरिया को दिया गया था लेकिन आज तक किसी के विरुद्ध जांच शुरू नहीं हुई और ना ही शासनादेश के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित हुई है। निजी विद्यालय के प्रबंधकों को लगातार प्रताड़ित करना जिले के अधिकारियों की नियति बन गई है।

इस अवसर पर प्रबंधक राजीव मिश्र को गोरखपुर मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर जिलाध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री सहित सभी जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य एडवोकेट विश्व विजय मल्ल ने कहा कि 9 नवंबर के भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जिसकी जिम्मेदारी संघ के समस्त पदाधिकारियों को दी गई है। ताकि शपथ ग्रहण समारोह व सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाया जा सके। उन्होंने ने सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वाहन किया। जिले के सभी चार तहसील व सभी 16 ब्लॉक के पदाधिकारियों का जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मल्यार्पण कर स्वागत किया।

राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के जिलाध्यक्ष जनार्दन चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती हैं। सभी प्रबंधक साथियों को एकजुट होकर विद्यालय संचालन में आ रही दिक्कतों का निडर होकर सामना करना होगा।

अगर आपकी मान्यता है तो यू डायस को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है और मानक सही है तो मैं बिना घूस की मान्यता दिलवाऊंगा और दिलवाया भी हूं। पूर्व में दिए गए बीएसए के खिलाफ भ्रष्टाचार के जांच अधिकारी नामित मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष कुमार पांडेय ने जांच रिपोर्ट नहीं दी तो राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ बीएसए का पुतला दहन, चक्का जाम व वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

बैठक समारोह में नारी सशक्तिकरण के रूप में विजय लक्ष्मी सिंह, उपाध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, महामंत्री अविनाश गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, चंदन गुप्ता, परवेज खान, बागेश्वरी मिश्र,  जिला महामंत्री सच्चिदानंद मिश्र, सूरज प्रसाद आर्य, हृदय कुमार पाठक, सह संयोजक अजय मिश्र, रामाशीष चौहान, विवेकानंद यादव, ओमकार मणि, श्याम सुंदर यादव,  हेमंत सिंह, अभय कुमार निगम, भोला सोनकर, दीपक कुमार मिश्र, तानसेन सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार यादव, संजय कुमार यादव, दीपक जायसवाल, आशुतोष द्विवेदी, चंद्र प्रकाश राय, मेराज अहमद आदि सैकड़ो की संख्या में प्रबंधक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री श्री प्रकाश पांडेय व जिला मीडिया प्रभारी विपिन कुमार शर्मा ने किया एवं  प्रबंधक विवेकानंद यादव ने सभी प्रबंधकों का आभार व्यक्त किया।

About Nagarik Satta

Check Also

विष को भी अमृत बनाती है मीरा की आस्था : डॉ. विद्याविन्दु सिंह

सात विभूतियों को मीराबाई लोक संगीत सम्मान लखनऊ। मीराबाई की आस्था विष को भी अमृत …

महर्षि वाल्मीकि ने समाज को श्रीराम के आदर्श, संस्कार और मर्यादा का मार्ग दिखाया: एके शर्मा

एके शर्मा ने कहा सफाई मित्र स्वच्छता अभियान के सारथी, इनके परिश्रम से स्वच्छ और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *