Breaking News

साल भर से किम की पत्नी लापता है, कही सनकी डिक्टेटर ने हत्या तो नहीं करवा दिया ? – रविशंकर मिश्र (एडिटर आपरेशन)

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की पत्नी पिछले एक साल से लापता बताई जा रही हैं। इतने दिनों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आने के बाद अटकलें हैं कि किम जोंग ने ही उनको गायब करवा दिया है। जबकि, पश्चिमी मीडिया के अनुसार, किम जोंग की पत्नी री सोल जू का स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहीं भी आना-जाना स्थगित किया हुआ है। कुछ महीने पहले किम जोंग उन को लेकर भी ऐसे ही कयास लगाए जा रहे थे।

25 जनवरी 2020 से नहीं दिखी हैं किम जोंग की पत्नी
एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन की पत्नी री सोल-जू को आखिरी बार 25 जनवरी 2020 को देखा गया था। इस तारीख को वह उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में लूनर न्यू ईयर परफॉर्मेंस के दौरान अपने पति किम जोंग के बगल में बैठी हुईं थीं। तब से उन्हें किसी भी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी नहीं देखा गया है। री सोल जू को कहीं भी अपनी मर्जी से जाने की इजाजत नहीं है। यहां तक कि उनकी अकेले की ऑफिशल ट्रिप्स भी न के बराबर होती हैं। उन्हें हमेशा पति किम जोंग उन के साथ ही देखा जाता है। री सोल जहां जाएंगी और कहां नहीं? यह भी पहले से तय किया जाता है।

उत्तर कोरिया के मिलिट्री परेड में भी नहीं दिखीं किम की पत्नी
10 अक्टूबर 2020 को प्योंगयांग में बड़े मिलिट्री परेड का आयोजन किया गया था। हर साल री सोल जू अपने पति के साथ इस कार्यक्रम में शरीक होती थीं, लेकिन इस साल वह नदारद रहीं। इसी के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कई अटकलें तेजी से वायरल हैं। कई लोग आशंका जता रहे हैं कि किम जोंग उन ने उन्हें गायब करवा दिया होगा। कहा जाता है कि री को पब्लिक इवेंट्स में खासतौर से तब लाया जाता है जब किम जोंग उन के सॉफ्ट साइड को दुनिया को दिखाना होता है। इतना ही नहीं, पत्नी के साथ होने पर किम के लिए कपड़े भी ज्यादा स्टाइलिश चुने जाते हैं।

किम की पत्नी को लेकर तीन तरह की अफवाह
डेली एनके के रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया के लोग री सोल जू को लेकर तीन तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पहला- देश की प्रथम महिला किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रही हैं। दूसरा- लोगों का मानना है कि किम जोंग की चाची किम क्यूंग-हुई की तबीयत बेहद खराब है और री सोल जू उनकी देखभाल कर रही हैं। तीसरा- री अपनी बेटी की शिक्षा पर फोकस कर रही हैं, क्योंकि उसने हाल में ही स्कूली शिक्षा शुरू की है।

किम जोंग के चाची की देखभाल कर रही री सोल?
बता दें कि किम जोंग उन ने साल 2011 में अपने पिता की मौत के बाद उत्तर कोरिया की सत्ता संभाली थी। इस दौरान उनके चाचा जैंग सोंग-थेक जो उत्तर कोरिया में सुधार कार्यक्रम को चलाना चाहते थे उनकी किम जोंग से खटपट हुई। जिसके कारण किम ने 2013 में अपने चाचा को मरवा दिया था। कहा जाता है कि उनकी पत्नी की देखभाल अब किम जोंग उन की पत्नी करती हैं।

About NSNews_Desk

Check Also

आई.एस.आई.ने आपरेशन ट्रिपल-टी के तहत लाल किला में हिंसा का प्लान किया था – राजेंदर दूबे (स्पेशल एडिटर)

भारतीय खुफिया और जांच एजेंसियों (विशेषकर दिल्ली पुलिस) ने उस मकड़जाल को तार-तार कर दिया …

रा और मोसाद का वह जॉइंट सीक्रेट आपरेशन “काहूटा” जिसे मोरारजी ने बर्बाद कर दिया था – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)

28 मई 1998 को दोपहर सवा तीन बजे, बलोचिस्तान प्रांत में छगई जिले के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *