Breaking News

चारबाग डिपो पर यात्री की मृत्यु, परिवहन कर्मियों ने दिखाई मानवता, शव को परिजनों संग घर भिजवाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चारबाग बस डिपो पर सोमवार को एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। हालांकि इस कठिन समय में डिपो के कर्मचारियों ने संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के थाना सेमरी बाजार अंतर्गत ग्राम सिषौड़ा निवासी रामजश (पुत्र राम प्रकाश) अपने परिवार सहित चारबाग बस स्टेशन से सुल्तानपुर जाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद परिवहन निगम चारबाग डिपो के कर्मचारी मदनलाल कश्यप और रूपेश कुमार ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया।

दुर्भाग्यवश, एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही रामजश की मृत्यु हो गई। इसके बाद प्रबंधन कर्मियों ने न केवल तत्काल पुलिस को सूचना दी, बल्कि पूरी प्रक्रिया में मृतक के परिजनों का सहयोग करते हुए शव वाहन की व्यवस्था की और शव को उनके परिजनों, राज कुमार (पुत्र शीतल प्रसाद) सहित सुल्तानपुर स्थित उनके घर भिजवाया।

इस दुखद अवसर पर परिवहन कर्मचारियों की संवेदनशीलता और तत्परता प्रशंसनीय रही। उन्होंने यह साबित किया कि मानवीयता और कर्तव्यपरायणता किसी भी परिस्थिति में सर्वोपरि होती है।

About Nagarik Satta

Check Also

विष को भी अमृत बनाती है मीरा की आस्था : डॉ. विद्याविन्दु सिंह

सात विभूतियों को मीराबाई लोक संगीत सम्मान लखनऊ। मीराबाई की आस्था विष को भी अमृत …

महर्षि वाल्मीकि ने समाज को श्रीराम के आदर्श, संस्कार और मर्यादा का मार्ग दिखाया: एके शर्मा

एके शर्मा ने कहा सफाई मित्र स्वच्छता अभियान के सारथी, इनके परिश्रम से स्वच्छ और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *